Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता नहीं...

भाजपा के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता नहीं आये पवैया

ग्वालियर लोकसभा सम्मेलन में बूथ व शक्ति केंद्रों के हजारों कार्यकर्ताओं हुए शामिल

मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में आज भाजपा द्वारा अपना कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन में भीड़ भी खूब जुटी और सत्ता व संगठन से जुड़े कई बड़े नेता भी नजर आए। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जहां मुख्य वक्ता थे वहीं प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी विशेष रूप से मंचासीन दिखे उधर एक अन्य केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद नरेन्द्र तोमर मुरैना सांसद अनूप मिश्रा भी मौजूद थे ,सम्मेलन में पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया  की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी  रही ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि  देशहित, जनहित में लिए गए बड़े और कड़े फैसलों ने साबित कर दिया है कि श्री नरेंद्र मोदी, नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाली मजबूत शख्सियत का प्रामाणिक नाम है। बेईमानों पर तालाबंदी और बिचौलियों की नाकाबंदी  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इसी मजबूत नीति और नेतृत्व का नतीजा है। इसी मजबूत नीति का नतीजा है कि जनता के पैसे को लूटने वाली लॉबी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हो रही है, आने पाई का हिसाब लिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तमाम योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

आने वाली सदी भारत की सदी- केंद्रीय मंत्री तोमर

केंद्रीय मंत्री एवं ग्वालियर सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आने वाली सदी, भारत की सदी होने वाली है। आने वाली सदी का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करें, इस संकल्प को लेकर हमें जनता के बीच जाना है और एक बार फिर केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाना है।

मोदी जी जैसा काम किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया-झा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने कहा कि देश के इतिहास में  नरेंद्र मोदी  ने वो कार्य किया है जो आज तक कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।

लोकसभा चुनाव महाभारत जैसा- सुहास भगत

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव महाभारत जैसा है। इसमें एक तरफ धर्म व सत्य की रक्षा करने वाले लोग थे,  वहीं दूसरी तरफ अधर्म व असत्य के पक्ष में लोग थे। आज ऐसा ही दृश्य हमारे सामने है। जहां एक तरफ ऐसे लोग हैं जो भारतमाता की जय चाहते हैं, भारत को शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं, भारत का मान बढ़ाना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। श्री भगत ने कहा कि ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश के इतिहास, देश के भविष्य व देश को दिशा देने वाला चुनाव है।

नहीं दिखाई दिए पवैया

एक तरफ जहां भाजपा के ग्वालियर संसदीय सीट के कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब भीड़ जुटी तो दूसरी ओर इस सम्मेलन में  प्रदेश सरकार के मंत्री रहे इसी लोकसभा से पूर्व में सांसद रह चुके फायर ब्रांड नेता जयभान सिंह पवैया नजर नहीं आये। राजनीतिक विश्लेषक श्री पवैया के न आने को ग्वालियर में भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ग्वालियर की छह में से पांच सीटें हार गई थी ,  हारने वालो में  जयभान सिंह भी शामिल थे हार के बाद तमाम नेताओं ने मुख्य कारण भीतरघात बताते हुए वर्तमान सांसद को निशाना बनाया था। श्री  पवैया तभी से खफा बताए जाते हैं हालांकि पार्टी संगठन ने उन्हें दिल्ली का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनके और तोमर के बीच तनातनी बरकरार है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments