Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ पहुंचे ग्वालियर तेज हुईं संगठनात्मक गतिविधियां

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ पहुंचे ग्वालियर तेज हुईं संगठनात्मक गतिविधियां

जयभान सिंह पवैया से मुलाकात करने उनके आवास सेवा पथ पहुंचे

ग्वालियर/ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  तरूण चुघ  शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर आये । उनके साथ महा जनसंपर्क अभियान की लोकसभा की सह प्रभारी राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य थी।
उसके बाद श्री चुघ  युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी  आलोक ढंगस के निज निवास सांई तरूण पहुंचे। जहां उन्होंने सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष  अभय चौधरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष  कौशल शर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम के बारे में पूछा।

श्री चुघ दिनांक 4 जून को भिंड लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी  जीतू जिराती सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेंद्र बरुआ, भाजपा ग्वालियर महानर जिलाध्यक्ष  अभय चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष  कौशल शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भिंड जिला प्रभारी  जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष  कमल माखीजानी, मोहन सिंह राठौर, धर्मेंद्र राणा, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, हरीश मेवाफरोश, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल अमित जादौन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उधर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  तरुण चुघ आज महाराष्ट्र के सह -प्रभारी जयभान सिंह पवैया से मुलाकात करने उनके आवास सेवा पथ पहुंचे

यहां करीब एक घंटा तक मोदी सरकार के 9 वर्ष पर हो रहे अभियान के संबंध में चर्चा की ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments