Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने जारी की 24 प्रत्याशियों की एक और सूची ग्वालियर से...

भाजपा ने जारी की 24 प्रत्याशियों की एक और सूची ग्वालियर से शेजवलकर को टिकट

भोपाल| लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है|  पार्टी ने 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है| जिसमे मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किये गए हैं| ग्वालियर, देवास, और छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है| तीनों ही सीटों पर लम्बे समय तक मंथन के बाद फैसला किया गया है| इस लिस्ट में हरियाणा की 8, मध्यप्रदेश की 3, ओडिशा की 1, राजस्थान की 4, उत्तरप्रदेश की 4, प बंगाल की 1 और झारखंड की 3 सीटों पर नाम तय किए गए हैं।

 

ग्वालियर सीट से इस बार पार्टी ने विवेक शेजवलकर को प्रत्याशी बनाया गया है, वे वर्तमान में ग्वालियर के महापौर हैं और उनका नाम टिकट की दौड़ में आगे चल रहा था| छिंदवाड़ा सीट से नकुलनाथ के खिलाफ भाजपा ने जुन्नारदेव के पूर्व विधायक नत्थन शाह को उतारा है, वहीं देवास से महेंद्र सोलंकी भाजपा के उम्मीदवार होंगे|

इसके अलावा छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने विवेक साहू को प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला कमलनाथ से होगा| विधानसभा सदस्य बनने के लिए कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके लिए इस सीट से जीते दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा सीट छोड़ी थी| वहीं इस लिस्ट में भी इंदौर, भोपाल और गुना, विदिशा जैसे हाई प्रोफाइल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है| इंदौर और भोपाल में बदले समीकरण के बाद सस्पेंस और ज्यादा गहरा गया है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments