Homeमध्यप्रदेशभाजपा ने 8 सह मीडिया प्रभारी, 17 प्रदेश प्रवक्ता किये घोषित,ग्वालियर से...

भाजपा ने 8 सह मीडिया प्रभारी, 17 प्रदेश प्रवक्ता किये घोषित,ग्वालियर से आशीष को प्रदेश प्रवक्ता व जवाहर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

भोपाल /भाजपा ने सह मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी द्वारा जारी की गई सह मीडिया प्रभारियों की सूची में 8 नेताओं को मौका मिला है। जिन पार्टी नेताओं को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है उसमें नरेंद्र शिवाजी पटेल भोपाल, जवाहर प्रजापति ग्वालियर, प्रशांत तिवारी जबलपुर, अनिल पटेल रीवा, आशीष तिवारी पन्ना, सचिन सक्सेना उज्जैन, विवेक तिवारी भोपाल और दीपक जैन टीनू इंदौर शामिल हैं। इसके अलावा प्रवक्ताओं के पैनल में जो नाम शामिल किए गए हैं उनमें विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया मंदसौर, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस बुरहानपुर, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी देवास, सांसद केपी यादव अशोकनगर, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी, पूर्व अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉक्टर हितेश बाजपेयी भोपाल, उमेश शर्मा इंदौर, राजपाल सिसोदिया उज्जैन, शशिकांत शुक्ला जबलपुर, पंकज चतुर्वेदी भोपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सनवर पटेल उज्जैन, विधायक राम डांगोरे खंडवा, आशीष अग्रवाल ग्वालियर, दुर्गेश केसवानी भोपाल और नेहा बग्गा भोपाल के साथ दिव्या गुप्ता इंदौर तथा प्रसाद कुशवाह सतना शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments