Homeप्रमुख खबरेंभाजपा में तेज हुई संगठन चुनाव की गतिविधियां पहले बूथ समिति फिर...

भाजपा में तेज हुई संगठन चुनाव की गतिविधियां पहले बूथ समिति फिर मंडल और जिला संगठन के होंगे चुनाव

ग्वालियर / संगठन चुनाव प्रभारी श्री प्रदीप लारिया ने गुरूवार को संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया। संगठन चुनाव प्रभारी श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो कि चुनाव करने के पश्चात् ही संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्त करती है। पार्टी में सभी कार्यकतार्ओं का समान अधिकार है और जो भी पार्टी हाईकमान का निर्णय होगा उसी के अनुसार जिले में संगठन चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बूथ समिति के चुनाव 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर के मध्य संपन्न होंगे। बूथ समिति चुनाव के बाद मंडल और जिला संगठन के चुनाव होंगे।मंडल अध्यक्ष चुनाव से पहले बूथ अध्यक्ष और बूथ की कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए 10 नवंबर तक मंडल कार्यशाला होगी। 10 से 20 नवंबर तक बूथ कमेटी शक्तिकेंद्र की नियुक्ति प्रकिया होगी। इसके बाद मंडल अध्यक्ष के लिए चयन प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा। घोषित मंडल चुनाव अधिकारी अपने क्षेत्र में बूथ संरचना, पन्ना प्रमुख गठित करवा कर सरल ऐप में अपलोड करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराती है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। आज साधारण सदस्यों से लेकर सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है। कार्यकतार्ओं के दम पर पार्टी ने ग्वालियर जिले में 2 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य व 1600 से अधिक सक्रिय सदस्य बना लिए हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। भाजपा ही वह पार्टी है जो कार्यकर्ता के श्रम का मूल्यांकन करती है। इसी का उदाहरण है कि जमीन से जुड़ा एक निष्ठावान कार्यकर्ता भी संगठन में उच्च दायित्व पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव को लेकर कार्यकतार्ओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है चुनाव का नाम रहता है पर हम आपसी बैठक कर सर्व सहमति से एक को चुनते है। यह प्रक्रिया बूथ से लेकर मंडल जिलाध्यक्ष तक होता है। 20 नवंबर तक बूथ से लेकर मंडल तक की नई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संगठन चुनाव पर्व चल रहा है। इसमें सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
बैठक में मंच पर संगठन चुनाव सहप्रभारी श्री राकेश माहौर, श्री राजू सेंगर, महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन उपस्थित रहे।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments