Homeग्वालियर अंचलभाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे पवैया

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे पवैया

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रबुद्धजन संगोष्ठी आज,*
मुख्य वक्ता पवैया होंगे

ग्वालियर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाडा के अंतर्गत भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर ग्वालियर के तत्वावधान में एक प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन 24 सितंबर को सायं 5:30 बजे, शनिवार, होटल‌ सुख सागर, साइंस कालेज के सामने, झांसी रोड पर ग्वालियर पर होगा । इस प्रबुद्धजन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व केबीनेट मंत्री म0प्र0 शासन एवं भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया होंगे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद ग्वालियर, श्री एमपीएस रघुवंशी, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर, श्री केशव अवस्थी, प्रदेश सह संयोजक, विधि प्रकोष्ठ भाजपा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमल माखीजानी, जिलाध्यक्ष भाजपा करेंगे । यह जानकारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मेंद्र नायक ने दी।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मेंद्र नायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस प्रबुद्धजन संगोष्ठी में भाग लेने का आग्रह किया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments