नगर कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही इंदौर बीजेपी कार्यालय के बाहर हंगामा हो गया। पार्टी से जुड़े खाती समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सुमित मिश्रा गुंडा है के नारे लगाए। इस दौरान 28 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के इस्तीफा देने की भी खबर है।
खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने.मीडिया से कहा कि भाजपा द्वारा हमारे समाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारे नेता जीतू जिराती को पार्टी व्यक्तिगत टारगेट कर रही है। हम जीतू पटवारी को नजरअंदाज कर जीतू जिराती के कहने पर भाजपा को वोट देते आए हैं, लेकिन उनके समर्थकों को ही पदाधिकारी नहीं बनाया जा रहा है। हमारी 80 प्रतिशत समाज भाजपा को ही वोट करती है।