नई दिल्ली: कहते हैं न म्हारी छोरियां छोरों से कम है के। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर ऐसा कमाल किया जिसकी चर्चा देश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है। हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2026 में जबरदस्त जीत दर्ज की है। यही नहीं ट्रॉफी पर कब्जे के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान सरकार के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की बीच मैदान में घनघोर बेइज्जती कर दी। आतंक के गढ़ पाकिस्तान से आने वाले मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने एशिया कप ट्रॉफी नहीं ली। जैसे ही पुरस्कार समारोह में मोहसिन नकवी मंच पर दिखे, पूरी भारतीय टीम मैदान से बाहर चली गई
भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेना तो दूर मंच तक शेयर करने से इनकार कर दिया। ये पहली बार नहीं है जब नकवी को इस तरह से बेइज्जत होना पड़ा है। इससे पहले साल 2025 में सूर्य कुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने भी मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मोहसिन नकवी गुस्से में एशिया कप ट्रॉफी लेकर चले गए थे। वो ट्रॉफी भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली है।
एशिया कप ट्रॉफी लेकर भागे नकवी
अब एक बार फिर नकवी घनघोर बेइज्जती के बाद एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए। पाकिस्तान के मंत्री की इस हरकत पर भारत के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने करारा अटैक किया है।लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीपी पांडे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर जहां उन्हें बधाई दी है, वहीं पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी को ‘ट्रॉफी चोर’ तक कह दिया। उन्होंने स्मृति मंधाना की जमकर तारीफ की है।
लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड डीपी पांडे ने नकवी को कहा- ट्रॉफी चोर
लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) देवेंद्र प्रताप पांडे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय महिलाओं का बहुत सम्मान। जिस तरह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने एक ‘ट्रॉफी चोर’ और पूरी तरह से झूठे व्यक्ति के हाथों ट्रॉफी नहीं ली। स्मृति मंधाना ने मैदान और मंच, दोनों जगह दिल जीत लिया।’