Homeप्रमुख खबरेंभारतीय लड़कियों की दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत

भारतीय लड़कियों की दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 276 रन बनाए.

भारत की सलामी जोड़ी प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने टीम को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की.

प्रतीका ने 78 रनों की पारी खेली और मंधाना ने 36 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर (41 नॉट आउट), जेमिमा रॉड्रिग्ज (41) की पारियों की बदौलत भारत 6 विकेट पर 276 रन बना सका.

इसके बाद स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाज़ी की और 10 ओवरों के अपने कोटे में 43 रन देकर पाँच विकेट चटकाए. स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

277 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवरों में 261 रन पर सिमट गई.

टूर्नामेंट की तीसरी टीम मेजबान श्रीलंका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments