भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में अपने क्वार्टरफाइनल मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। उधर भारत की महिला मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहाईं ने भारत के लिए दूसरा मेडल पक्का कर दिया है. टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को उन्होंने वेल्टरवेट क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन को हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना लिया है.
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में अपने क्वार्टरफाइनल मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सिंधु ने जबरदस्त मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर अपना शानदार सफर जारी रखा है। सिधु ने 56 मिनट तक चले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और यामागुची को खुद पर हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया था, लेकिन वह गोल्ड लाने से महज एक कदम दूर रह गईं थीं। ऐसे में इस बार करोड़ों भारतीय फैन्स की निगाहें सिंधु पर टिकी हुई है।
उधर भारत की महिला मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहाईं ने पूर्व विश्व चैंपियन को हराया
पूर्वोत्तर राज्य असम से ओलंपिक खेलों तक जाने वाली वो पहली महिला बॉक्सर हैं. वो 69 किलोग्राम वेल्टरवेट वर्ग में खेलती हैं.
निएन-चिन चेन नाम की जिस खिलाड़ी के ख़िलाफ़ लवलीना ने जीत हासिल की है, वो पूर्व विश्व चैम्पियन हैं और अब तक के कई मुक़ाबलों में लवलीना उनसे हारती आई हैं.लवलीना 2018 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उनसे हारी गई थीं.