भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाए थे। वैसे तो टीम के सामने 186 रनों का लक्ष्य था, लेकिन दो बार बारिश के कारण ओवर कम कर दिए गए। इसलिए से 32 ओवर में 143 रन बनाने थे। भारत ने 22.4 ओवर में पांच विकेट पर जरूरी रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। अब उसकी इस सीरीज में 1-0 की लीड हो चुकी है। ।काफी खराब रही न्यूजीलैंड की बैटिंग
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी कमजोर रही। 11 में से 5 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टिम सिफर्ट ने 38 और डेरिल मिचेल ने 28 रनों की पारी खेली। बीच में ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए। जैकब डफी 15 रन बना सके। आखिर में आकर ब्लेयर टिकनर ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 23 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और एक चौका आया। वे 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। ब्लेयर की ये पारी नहीं आती तो शायद न्यूजीलैंड के लिए 150 का स्कोर पार करना भी मुश्किल हो जाता।
भारतीय टीम की जबरदस्त गेंदबाजी
भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट लिए। अंशुल कम्बोज ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने 10 ओवर में केवल 22 रन देकर दो विकेट निकालने में कामयाबी हासिल की। गुरनूर बराड़ को 9.2 ओवर में तीन विकेट मिले, उन्होंने 44 रन दिए। अक्षर पटेल और औकिब नबी को विकेट नहं मिले। नबी ने छह ओवर में 33 रन दिए और पटेल ने 5 ओवर में केवल 12 ही रन दिए।
विराट कोहली का अर्धशतक, रोहित डक पर आउट
भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। जब टीम इंडिया बैटिंग के लिए उतरी तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल के साथ एक अच्छी साझेदारी की। शुभमन गिल 56 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन कोहली की बैटिंग जारी रही। हालांकि जैसे जैसे टीम जीत की ओर बढ़ रही थी विकेट भी लगातार गिरते जा रहे थे।
कोहली के बल्ले से आई 74 रनों की पारी
कोहली ने 51 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 13 बॉल पर 15 ही रन बना सके। अक्षर पटेल दो बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। केएल राहुल पांच बॉल पर तीन रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं नमन धीर ने तीन बॉल पर 5 रन बनाए। उनके बैट से एक चौका आया।