Homeप्रमुख खबरेंभारत ने पाकिस्‍तान से आने वाली चीजों पर पूरी तरह से लगाया प्रतिबंध

भारत ने पाकिस्‍तान से आने वाली चीजों पर पूरी तरह से लगाया प्रतिबंध

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. यह 2 मई की अधिसूचना में जानकारी दी गई है.

भारत सरकार ने पाकिस्‍तान से आने वाली चीजों पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध (India vs Pakistan Import Ban) लगा दिया है, जिसका मतलब है कि अब कोई भी चीज किसी भी तरह से पाकिस्‍तान से नहीं आएगी. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अब पाकिस्‍तान से पूरी तरह से आयात प्रतिबंध कर दिया गया है.

पहले डायरेक्‍ट ट्रेड बंद (Direct Export-Import Ban) किया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्‍ट इम्‍पोर्ट भी बंद (India Ban Direct Indirect Import) कर दिया गया है. यह पाकिस्‍तान पर गहरी चोट है. भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments