Homeप्रमुख खबरेंभारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहों को पूरी तरह...

भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया, कहा भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार

भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीज़ल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह निराधार’ बताया है. साथ ही कहा है कि अफ़वाहों पर विश्वास न करते हुए पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं.

भारत पेट्रोलियम ने  एक्स पर लिखा , “कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफ़वाहें पूरी तरह निराधार हैं. भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है.”

“बीपीसीएल पूरी तरह काम कर रहा है और बिना रुकावट ईंधन सप्लाई देने के लिए प्रतिबद्ध है.”

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लिखा, “कृपया अफ़वाहों पर भरोसा न करें, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएँ और आगे की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.”

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की सप्लाई बनाए रखने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिफ़ाइनरियों को रूस से तेल ख़रीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments