Homeप्रमुख खबरेंमंत्रीजी जरा सम्भलकर पर्दे में रहने दो पर्दा न हटाओ....

मंत्रीजी जरा सम्भलकर पर्दे में रहने दो पर्दा न हटाओ….

कई बार जाने अनजाने ही ऐसा कुछ घटित हो जाता है जिसकी कि कोई कल्पना तक नहीं कर सकता,घटना के बारे में यह भी कहना सही नहीं कहा जा सकता कि यह जानबूझकर की गई हरकत है। आजकल मध्यप्रदेश शासन के एक मंत्री इस कारण चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने एक सार्वजनिक मंच पर एक महिला का घूंघट उठा दिया, चूंकि यह सार्वजनिक कार्यक्रम था अतः मंत्री जी का फोटो शूट आउट हो गया और अब देशभर में खबरों की सुर्खियां बना हुआ है। मंत्री जी सार्वजनिक कार्यक्रम में जानबूझकर ऐसा करेंगे इसपर किसी को विश्वास नहीं हो रहा मगर मंत्रीजी का फोटो उनके आड़े आ गया है।

यह घटना भिंड जिले में आयोजित जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन की है। यहां मंत्री लाल सिंह आर्य  हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे थे। हितग्राही मंच पर आकर मंत्री के साथ से प्रमाण पत्र ले रहे थे। जब हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटे जा रहे थे तब कई महिला हितग्राही घूंघट में पहुंची थी। इसी दौरान पीड़िता भी घूंघट में प्रमाण पत्र लेने पहुंची परंतु मंत्री ने हाथ बढ़ाकर सबके सामने महिला का घूंघट हटा दिया। मंत्री की इस हरकत से महिला भी असहज महसूस करने लगी। यह सबकुछ सरकारी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुआ।
बात यहीं खत्म नहीं हुई। महिला के वापस जाते समय भी मंत्री ने उसे टच किया। अब कहा जा रहा है कि मंत्री ने ऐसा फोटो खिंचवाने के लिए किया गया परंतु आईपीसी की धारा 354 के तहत यह एक दण्डनीय अपराध है। क्योंकि महिला ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। मंत्री महिला से घूंघट हटाने का आग्रह भी कर सकते थे। इस तरह अपने हाथ से महिला का घूंघट हटा देना…।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments