ग्वालियर 6 नवंबर 2025/मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पी.जी. व्ही महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के तहत अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा , तहसीलदार श्री महेंद्र सिंह यादव , पटवारी मुकेश सिंह सिकरवार ,पटवारी रामलखन सिंह भदौरिया उपस्थित रहे|
आपने मतदान से सम्बन्धित जानकारी विद्यार्थियों के मध्य रखी| वर्तमान में सरकार द्वारा जारी मतदान से सम्बन्धित दिशा निर्देशों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी|
CEO MP वेबसाइट से हम किस प्रकार अपनी मतदान सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है यह भी आपने विस्तार से समझाया|
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं एनसीसी , एनएसएस के कैडेट्स उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन श्री त्रिष्टुप चंसोलिया ने किया|