सरकार कितने ही अच्छे व जनकल्याणकारी कार्य क्यों करे यदि नोकरशाही भृष्ट और निकम्मी हो तो इन कार्यों का कोई मतलब नहीं रह जाता मध्यप्रदेश की बात करें तो समय समय पर तमाम नोकरशाहों के भृष्ट कारनामें सामने आते रहे हैं। ताजा घटनाक्रम भिण्ड और ग्वालियर से सामने आ रहा है इन शहरों में लोकायुक्त पुलिस ने महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 के के यहां छापा मारा है।प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस नोकरशाह के यहां 60 लाख से अधिक की नगदी सहित तमाम सम्पत्ति व खेती की जमीन होने की जानकारी मिली है।
लोकायुक्त पुलिस ने आज भिंड जिले में पदस्थ महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ धुव्र सिंह भदौरिया के घर पर छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिली थी कि धुव्र सिंह भदौरिया ने अपनी नौकरी के अब तक के कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने अल सुबह धुव्र सिंह भदौरिया के घर पर रेड की। धुव्र सिंह भदौरिया ग्वालियर में शताब्दीपुरम में रहते हैं। जहां उनका डुप्लेक्स है। साथ ही ग्वालियर के अलावा भिंड जिले में कई चल और अंचल संपत्ति भी उन्होनें अर्जित है। इसकी लोकायुक्त जांच कर रही है। पुलिस को भिंड जिले में धुव्र सिंह भदौरिया की कृषि भूमि के भी दस्तावेज मिले है। साथ ही 8 बैंकों में एकाउंट के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी मिले है। जिनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है, इस बीच लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी धर्मवीर सिंह भदौरिया का कहना है कि धुव्र सिंह भदौरिया के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। साथ ही जिस व्यक्ति ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की है, उसने महिला बाल विकास विभाग के आधिकारियों से भी शिकायत की थी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नही हुई है, तो शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की है। जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है। वहीं धुव्र सिंह भदौरिया अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनके मुताबिक उन्होनें कोई भी संपत्ति गलत तरीके से अर्जित नही की है।