Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के छोटे शहरों में भी कोरोना ने पसारे पैर, प्रदेश के...

मध्यप्रदेश के छोटे शहरों में भी कोरोना ने पसारे पैर, प्रदेश के शहरों में यह है मरीजों की संख्या

भोपाल। कलेक्टरों की लापरवाही के कारण मध्यप्रदेश में लॉक डाउन घोषित तो हुआ परंतु उसका 100% पालन नहीं हो पाया। हालात यह बन गए कि कोरोना वायरस का इन्फेक्शन अब इंदौर और भोपाल से निकल कर छोटे शहरों तक पहुंच गया है। इंदौर एवं भोपाल की हालात तो बेकाबू है ही, 12 छोटे शहर भी आउट ऑफ कंट्रोल नजर आ रहे हैं। मात्र 2 दिनों में छोटे शहरों से 24 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।
 
प्रशासनिक विफलता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नोकरशाही की लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ रहा है । लॉकडाउन के समय भोपाल-इंदौर के कलेक्टरों ने होम डिलीवरी के लिए जो टेलीफोन नंबर जारी किए थे अब वह किसी काम के नहीं रहे गए। लोगों को जरूरत के सामान की दिक्कत आने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है, लोग परेशान हैं।
इंदौर में बुधवार को एक दिन में 40 नए पॉजिटिव मरीज मिले तो 6 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव में एक डॉक्टर और 11 माह का बच्चा भी है। शहर में अब 213 पॉजिटिव, जबकि 21 मृतक हो गए हैं। मौतों के मामले में इंदौर अब मुंबई से ही पीछे रह गया है। मुंबई में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
 दुबई से आए वेटर ने मुरैना, शिवपुरी, भिंड, ग्वालियर और धौलपुर जिले तक के लोगों को होम क्वारैंटाइन होने पर मजबूर कर दिया। 20 मार्च को उसके यहां मां की तेरहवीं में करीब 1200 लोग आए थे। अब तक मुरैना में कुल 13 पॉजिटिव मरीज हैं। इसमें युवक की पत्नी बच्चों के अलावा रिश्तेदार शामिल हैं।
मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में यह है कोरोना मरीजों की संख्या

मध्य प्रदेश में 403 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक पॉजिटिव यूपी के कौशांबी का रहने वाला है। इसके अलावा, इंदौर 213, भोपाल 95, मुरैना 13, उज्जैन 15, खरगोन 12, बड़वानी 12, जबलपुर 9, ग्वालियर 6, इटारसी 6, छिंदवाड़ा 4, खंडवा 5, देवास 3, शिवपुरी-विदिशा 2-2, कटनी, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, रतलाम में एक-एक संक्रमित मिला। अब तक इंदौर में 21, उज्जैन में 5, भोपाल, छिंदवाड़ा, खरगोन, रतलाम, देवास में एक-एक की मौत हो गई। इसमें इंदौर 21, जबलपुर 3, भोपाल 2, शिवपुरी और ग्वालियर में एक-एक मरीज स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments