Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के सपूत हैं विहिप के नए अध्यक्ष कोगजे कईबार आ चुके...

मध्यप्रदेश के सपूत हैं विहिप के नए अध्यक्ष कोगजे कईबार आ चुके हैं ग्वालियर

भारत विकास परिषद के भी रह चुके अध्यक्ष
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज भी रहे हैं
हिमाचल के राज्यपाल भी रह चुके हैं
दुनियाभर में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े धार्मिक व सेवाभावी संगठन विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के बाद शनिवार को यह पहला अवसर था जब आपसी सामंजस्य की कमी के चलते अध्यक्ष पद का प्रत्यक्ष चुनाव कराना पड़ा। इसे मध्यप्रदेश का सौभाग्य ही कहा जायेगा कि इस चुनाव में जीतकर आये विष्णु सदाशिव कोकजे मप्र के सपूत हैं।  इतना ही नहीं एक न्यायाधीश ओर समाजसेवी के नाते उनका की बार ग्वालियर अंचल में आना होता रहा है।
उनका जन्म 6 सितंबर 1939 को हुआ था और इत्तेफाक देखिए कि इसी तारीख को इसी दिन और इसी वर्ष विश्वहिंदू परिषद का भी गठन हुआ था। विष्णु हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर एवं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं। वे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विष्णु कोकजे ने मध्यप्रदेश में अपनी ग्रेजुएशन की। एलएलबी की पढ़ाई के बाद वो वकील बन गए और फिर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जज भी बने। फिर वो राजस्थान हाइकोर्ट में भी बतौर जज सेवाएं देते रहे। इसके बाद वो आरएसएस के संपर्क में आए। अटलजी की सरकार में उन्हे हिमाचल प्रदेश का राजयपाल बनाया गया था। विष्णु कोकजे ने संघ से जुड़ी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद के लिए भी काम किया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments