Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में चावल की रिकार्ड खरीदी

मध्यप्रदेश में चावल की रिकार्ड खरीदी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  प्रद्दुमन सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक रिकार्ड खरीदी की गई है। 

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि गत 6 वर्षों में इस वर्ष धान की रिकार्ड खरीदी की गई है। उन्होंने बताया‍कि वर्ष 2013-14 में 2 लाख 86 हजार किसानों से 15 लाख 65 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2014-15 में 2 लाख 34 हजार किसानों से 12 लाख 3 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2015-16 में 2 लाख 43 हजार किसानों से 12 लाख 65 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2016-17 में 2 लाख 87 हजार किसानों से 19 लाख 61 हजार मीट्रिक टन और वर्ष 2017-18 में 2 लाख 82 हजार किसानों से 1 लाख 65 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। खरीदी की एवज में किसानों को 2276 करोड़ 25 लाख रूपये राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष 3634 करोड़ 69 लाख रूपये की राशि का भुगतान किसान भाइयों को सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments