Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में प्रथम चरण की छह सीटों पर 66 प्रतिशत से अधिक...

मध्यप्रदेश में प्रथम चरण की छह सीटों पर 66 प्रतिशत से अधिक मतदान

भोपाल /लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है|  सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वोटिंग का सिलसिला शाम 6 बजे ख़त्म हो गया। हालांकि जिन मतदान केंद्रों पर 6 बजे तक लम्बी लाइन लगी हुई थी वहा मतदान संपन्न कराया जा रहा| जो लग मतदान केंद्र परिसर में मौजूद रहेंगे उन्हें मतदान का मौक़ा मिलेगा| मध्यप्रदेश में शाम 6 बजे तक 65.86% प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में यह पहले चरण और देश में चौथे चरण का मतदान था| प्रदेश में छह सीटों पर वोट डाले गए|  सीधी में 56.82 प्रतिशत, शहडोल में 66.89 प्रतिशत, जबलपुर में 64.05 प्रतिशत, मंडला में 67.09 प्रतिशत, बालाघाट में 70.13 प्रतिशत और छिंदवाड़ा में 72.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। हालांकि ये अंतिम आंकड़ा नहीं है। मतदान दलों द्वारा अंतिम जानकारी देने के बाद ये आंकड़ा बदलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments