HomeBreakingमध्यप्रदेश में मतदान जारी ,भिंड मुरैना में बड़े नेता नजरबन्द,भोपाल में हंगामा

मध्यप्रदेश में मतदान जारी ,भिंड मुरैना में बड़े नेता नजरबन्द,भोपाल में हंगामा

भोपाल। प्रदेश में तीसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है| मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान एक करोड़ 44 लाख मतदाता 138 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14 महिला और 124 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। यहां 16 जिलों में 18 हजार 141 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में अपना वोट डाला।

चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए केंद्र और राज्य के 45 हजार 53 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 446 क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई हैं, तो इस चरण में आने वाले जिलों के 101 अंतरराज्यीय और 128 अंतरजिला नाके सील कर दिए गए हैं। मुरैना सीट सबसे संवेदनशील है, पिछले चुनावों की तरह यहां प्रत्याशियों को निगरानी में रखा जा सकता है। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से सख्ती बरती जा रही है। भोपाल में प्रमुख मार्गों पर चैकिंग पॉइंट के अलावा प्रमुख धार्मिक स्थल एवं प्रतिमाओं की चौकसी बढ़ाई गई है। साथ ही विशेष निगरानी के लिए 1200 से ज्यादा कैमरे, डायल 100 को भी तैनात किया गया है। सभी चुनाव क्षेत्रों में आला अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मैदान में डटे हुए हैं। वहीं उधर मतदान केंद्रों के लिए टीमों की रवानगी जारी है।

 

ग्वालियर-चंबल में बड़े नेताओं को किया नजरबंद

 

ग्वालियर-चंबल इलाके में बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें सिर्फ वोट देने की अनुमति दी गई है। कांग्रेस पूर्व विधायक हेमंत कटारे सहित कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यहां होने वाले हर चुनाव में इसी तरह नेताओं को नजरबंद किया जाता रहा है। विधानसभा चुनाव में भी सभी बड़े नेताओं को एक साथ नजरबन्द कर दिया गया था|

भोपाल में आरिफ अकील के भाई ने किया हंगामा

 

भोपाल में डीआईजी बँगला क्षेत्र में पोलिंग बूथ क्रमांक 155 पर हंगामा हुआ है| यहां बीजेपी के पोलिंग एजेंट को हथियार से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं| महापौर आलोक शर्मा मौके पर पहुंचे|  आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि मंत्री आरिफ अकील के भाई आमिर अकील ने पोलिंग एजेंट  उठा दिया और बाहर निकाल दिया और उसके साथ गाली गलौज की है| उन्होंने कहा पोलिंग एजेंट को डराया धमकाया जा रहा है| मेयर आलोक शर्मा सहित कई बीजेपी पधादिकारी और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया है| आलोक शर्मा ने कहा भोपाल के उत्तर विधानसभा के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भाजपा के पास पोलिंग एजेंट नहीं है, इस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया था कि दूसरी पोलिंग के पोलिंग एजेंट को बैठा सकते हैं, इसलिए अन्य पोलिंग के एजेंट को बैठाया था| आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक आरिफ अकील के भाई ने आते ही मतदान स्थल पर आकर पोलिंग एजेंट को धमकाया और गाली गलौज किया| चार पोलिंग एजेंट को बाहर निकल दिया गया है| मौके पर पुलिस ने मामला सम्भाला, एडीएम चरों पोलिंग एजेंट को साथ ले गए| महापौर आलोक शर्मा नेताओं के साथ पहले मतदान केंद्र पहुंचे फिर थाने गए। मंत्री आरिफ अकील के भाई आमिर अकील पर धमकाने का आरोप।

[

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments