Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में रात्रिकालीन बस सेवा और ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने की...

मध्यप्रदेश में रात्रिकालीन बस सेवा और ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने की तैयारी

परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि यात्री बस चालकों और परिचालकों के लिये यूनिफार्म को आवश्यक घोषित किया जायेगा। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के अपने भवन निर्मित करने, रात्रिकालीन बस सेवा प्रारंभ करने और ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी। साथ ही प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर्स और सूत्र सेवा के मध्य समन्वय स्थापित कर यात्रियों के हित में समाधान निकाला जायेगा। परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राज्य में नया एप बनाकर रेड बस, ओला, उबेर आदि को एक ही प्लेटफार्म पर समाहित करने, आमजन के हित में जीपीएस आधारित ऑटोमेटिक व्हीकल लोकेशन पद्धति लागू करने का प्रयास किया जायेगा। इससे नियंत्रण कक्ष के माध्यम से विभिन्न वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। स्कूली पाठ्यक्रम में यातायात सुरक्षा का अध्याय शामिल करने की पहल भी की जायेगी। श्री राजपूत ने प्रशासन अकादमी में परिवहन विभाग के अधिकारियों और बस ऑपरेटर्स की संयुक्त बैठक में यह जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments