Homeप्रमुख खबरेंमरीज सहित 7 लोगों को दिल्ली ले जा रहा चार्टर्ड एंबुलेंस क्रैश

मरीज सहित 7 लोगों को दिल्ली ले जा रहा चार्टर्ड एंबुलेंस क्रैश

रांची 23 फरवरी 2026/रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक चार्टर्ड एंबुलेंस कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गया। पहले ये खबर मिली थी पलामू लातेहार के बीच इस एयर एंबुलेंस के लापता हुआ है, लेकिन अब यह जानकारी मिली है कि निजी चैप्टर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कथियातु में क्रैश होकर गिरा है। इस एयर एंबुलेंस में सात लोगों के सवार होने की खबर है।

एयर एंबुलेंस को रात में दिल्ली पहुंचना था, लेकिन रांची से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद खराब मौसम के कारण एयर एम्बुलेंस लापता हो गया था।

बताया गया है रांची एयरपोर्ट से एक चार्टर्ड एंबुलेंस फ़्लाइट ने उड़ान भरी। इसका संपर्क अगले स्टेशन से हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया।

रिपोर्ट के अनुसार एयर एबुलेंस ने रांची से रात 7.10 बजकर उड़ान भरी। लेकिन 7.34 बजे इस फ्लाइट से संपर्क टूट गया। रांची से संपर्क खत्म होने बाद इस फ्लाइट का वाराणसी एयर कंट्रोल से संपर्क नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments