ग्वालियर 25 जुलाई 2026/जनकवि मुकुट बिहारी सरोज की जयंती पर हर वर्ष होने वाला आयोजन इस बार भी रविवार 26 जुलाई को चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार, सनातन धर्म मंदिर रोड पर होगा l
यह आयोजन शाम 6.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है l उल्लेखनीय है कि यह वर्ष जनकवि मुकुट बिहारी सरोज का शताब्दी वर्ष है l
जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास की सचिव मान्यता सरोज के अनुसार इस वर्ष का सरोज स्मृति सम्मान जन सरोकारों के साहित्यकार, लेखक और कवि गौहर रजा को दिया जाएगा l इसके पश्चात होने वाले कवि सम्मेलन में गौहर रजा के अलावा यश मालवीय इलाहाबाद, मालनी गौतम गुजरात, मंजुल मयंक फिरोजाबाद, महेंद्र मोहिन्वी भिंड और शैफाली शर्मा छिंदवाड़ा काव्य पाठ करेंगे l
न्यास ने सभी साहित्य प्रेमियों को इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है l