HomeVideoमुख्यमंत्री डॉ यादव का आव्हान विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का...

मुख्यमंत्री डॉ यादव का आव्हान विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें विधायक व कार्यकर्ता

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा से डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुधवार शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधायक दल की बैठक में विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र

मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के संबंध में विधायकों से विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा चर्चा हुई है। विधायक एवं कार्यकर्ता इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विधायकों को सहभागिता कर प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चर्चा की गई है। बैठक में प्रदेश की जनता को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण बातचीत हुई है।
*गरीबों का जीवन बदलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा : विष्णुदत्त शर्मा*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में यह यात्रा 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को लेकर भाजपा विधायक दल में चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण योजनाओं से प्रदेश का हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो, इसके लिए भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं को यात्रा में सहभागिता करने को कहा गया है। भाजपा विधायक और कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर वंचितों को गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। राज्य सरकार का तंत्र इस यात्रा को सफल बनाने का कार्य कर रही है, भाजपा विधायक और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रहीं गरीब कल्याण योजनाएं गरीबों का जीवन बदलने का कार्य कर रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका जीवन बदलने का कार्य करेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments