Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री पर पथराव मामले में भाजपा ने खारिज की कलेक्टर की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पर पथराव मामले में भाजपा ने खारिज की कलेक्टर की रिपोर्ट

सीधी जिले में सीएम शिवराज सिंह के रथ पर हुए पथराव का मामला अब उलझता जा रहा है। गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सीधी कलेक्टर दिलीप कुमार की उस रिपोर्ट को महत्वहीन बताया है जिसमें हमलावरों को अज्ञात बताते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को क्लीनचिट दी गई है।
गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि कलेक्टर को रिपोर्ट बनाने और सौपने का कोई अधिकार ही नहीं है और न हमे पता कि कलेक्टर क्या रिपोर्ट सौंपी है। हमारे पास मौके के गवाह और वीडियो हैं। हम वीडियो जारी कर रहे है मीडिया को मिल जायेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी चुरहट मामले में सीधी कलेक्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फाइनल जांच रिपोर्ट का इंतजार कीजिये। कांग्रेस ने पथराव कराया और अब रिपोर्ट भी कांग्रेस ही दे रही है। ये बात कुछ समझ नही आई।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments