ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठजनों के निधन होने पर उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीश मेवाफरोश की माताजी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नीदेवी मेवाफरोश, राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह की माताजी स्वर्गीय श्रीमती अवध बाई एवं हिंदू जागरण मंच के मध्य क्षेत्र संगठक श्री मनीष उपाध्याय के पिताजी वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वर्गीय श्री कैलाश प्रसाद उपाध्याय के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदना व्यक्त की।