Homeग्वालियर अंचलमुख्यमंत्री शिवराज का आव्हान सभी घर-घर पीले चावल देकर संदेश दें कि...

मुख्यमंत्री शिवराज का आव्हान सभी घर-घर पीले चावल देकर संदेश दें कि सभी लोग लगवाएं मंगल टीका

ग्वालियर,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  जिला, विकास खण्ड व ग्राम स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटियों को संबोधित किया उन्होंनेे
कहा विश्व योग दिवस 21 जून से चलेगा प्रदेशव्यापी निःशुल्क कोरोना टीकाकरण महा अभियान। क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी इस पुनीत अभियान को चलाने की जिम्मेदारी लें।
प्रदेश भर में बनाये जाएंगे लगभग 7 हज़ार टीकाकरण केद्र। हर केन्द्र के लिए बनेंगे प्रेरक।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएँ, जिससे कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा घर-घर पीले चावल देकर संदेश दें कि सभी लोग टीकाकरण केन्द्र पहुँचकर कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग मंगल टीका जरूर लगवाएँ।
दीप से दीप जले की तर्ज पर लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने का अभियान चलाएँ।
यहाँ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर श्री अविनाश शर्मा व चंबल श्री मनोज शर्मा, डीआईजी श्री राजेश हिंगणकर, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल व श्री मदन कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी तथा श्री वीरेन्द्र जैन सहित जिला स्तरीय क्राइसेस मैनजमेंट कमेटी के अन्य सदस्यगण मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments