श्री तोमर और श्री शिवराज दोनों विशेष विमान से जबलपुर रवाना
प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी ने अभी-अभी भोपाल विमानतल पर ग्वालियर के लोकप्रिय सांसद तथा माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह जी तोमर को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंटकर गले लगाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी.
तदुपरांत श्री तोमर जी और श्री शिवराज जी, दोनों विशेष विमान से जबलपुर रवाना हो गये. ज्ञातव्य हो कि आज जबलपुर में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान समिति की बैठक है, जिसे भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी संबोधित करने वाले हैं.