Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज ने दी नवरात्रि की बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज ने दी नवरात्रि की बधाई

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर सभी साधकों, उपासकों और आम नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने संदेश में कहा है कि नवरात्र का पर्व आदि-शक्ति की उपासना से आध्यात्मिक शुद्धि, सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त करने का पर्व है। इस दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधि पर्व है। भक्ति और उपासना का पर्व है। मन के विकारों से मुक्त होने का अवसर है। श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के कल्याण की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments