Homeदेशमुगलसराय रेलवे स्टेशन अब होगा दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन अब होगा दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन

नई दिल्ली : एक सदी से भी अधिक पुराने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने इसकी अनुमति दे दी है. सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने कल इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले साल जून में तय किया था कि चंदौली जिले में पड़ने वाले मुगलसराय स्टेशन का नाम उपाध्याय के नाम पर रखा जाएगा. खास बात यह है कि उपाध्याय 1968 में इसी स्टेशन के निकट मृत पाए गए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments