विशेष जन संपर्क अभियान की शुरूआत सांसद शेजवलकर एवं माखीजानी ने की, महानगर की प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलकर
ग्वालियर / केन्द्र की लोकप्रिय मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरूआत सांसद श्री
विवेक शेजवलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने की । इस अवसर पर बोलते हुए श्री विवेक शेजवलकर ने कहा कि क्षेत्र में इस अभियान के माध्यम से हम हजार प्रतिष्ठित समाजसेवियों से मिलेंगे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र मंे उपलब्धियां हासिल की । यह अभियान 20 जून तक चलेगा उसके बाद दूसरे
चरण 21 से 30 जून में हर घर में हम पहुंचेंगे । इस अभियान के माध्यम से
सांसद श्री शेजवलकर ज ने मिस्डकाॅल कराकर उन्हें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित व्यक्तियों का आर्शीवाद मोदी जी को मिले ऐसा हमारे
संगठन का प्रयास है ।
श्री शेजवलकर आज श्री चन्द्रसैन जाधव, राष्ट्रीय मूर्तिकार, राष्ट्रीय कला पुरूस्कार से सम्मानित, अतुल अजनवी राष्ट्रीय शायर, कैप्टन रूपसिंह के परिवार,
देश के प्रसिद्ध हाॅकी खिलाड़ी स्व. शिवाजी पंवार, देश के राष्ट्रीय खिलाड़ी हसरत कुरैशी, विश्व विजेता टीम के सदस्य अरवान कुरैशी से भेंट कर उनके परिजनों
का हाल-चाल जाना और मोदी जी को आर्शीवाद देने का आग्रह किया । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, उदय अग्रवाल, युवा
मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, जिला महामंत्री राजू सेंगर, अनिल त्रिपाठी, हरीबावू शिवहरे सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
मूर्तिकार, शायर, खिलाड़ियों से भाजपा सांसद शेजवलकर ने किया संपर्क
RELATED ARTICLES