Homeविदेशमेक्सिको में भूकम्प ने मचाई तबाही 140 से ज्यादा की मौत

मेक्सिको में भूकम्प ने मचाई तबाही 140 से ज्यादा की मौत

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में आए शक्तिशाली भूकंप में 140 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों इमारतें जमींदोज़ हो गई हैं.
राहतकर्मी मलबों में जीवित बचे लोगों को तलाश रहे हैं और अधिकारियों का कहना है कि मरनेवाली की संख्या बढ़ सकती है।
रिक्टर पैमाने पर 7.1 की तीव्रता वाले भूकंप ने मेक्सिको सिटी, मोरलियोस और पुएब्ला प्रांतों में भारी तबाही मचाई है.
मेक्सिको में 32 साल पहले एक तबाही वाला भूकंप आया था जिसमें 10,000 लोग मारे गए थे.
मंगलवार को मेक्सिको सिटी में लोग भूकंप के समय बचाव कैसे किया जाए उसका ड्रिल कर रहे थे तभी ये तबाही हुई.मेक्सिको सिटी के एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए विमान यातायात रोक दिया गया था और पूरे शहर की इमारतें खाली करवा ली गई थीं. मेक्सिको में भूकंप की संभावना ज्यादा रहती है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments