Homeप्रमुख खबरेंमेले में अखिल भारतीय  कवि सम्मेलन एक फरवरी को

मेले में अखिल भारतीय  कवि सम्मेलन एक फरवरी को

ग्वालियर 19 दिसम्बर 2025/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार अखिल भारतीय  कवि सम्मेलन एक फरवरी को आयोजित होगा कवि सम्मेलन में विभिन्न रसों के ख्याति प्राप्त कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार मेले में श्री वेदव्रत वाजपेयी लखनऊ, श्री जोनी बैरागी धार, डॉ. विष्णु सक्सैना हाथरस, डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, श्री दिनेश दिग्गज उज्जैन, श्री गौरव चौहान इटावा, श्री दिनेश देशी घी शाजापुर, श्री अमित शुक्ला रीवा, डॉ. श्री विनम्र सिंह प्रयागराज एवं डॉ. रामकिशोर उपाध्याय ग्वालियर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

मेले में इस बार सीमा सुरक्षा बल द्वारा हार्स एवं डॉग शो की प्रस्तुति दी जाएंगी। मेला प्राधिकरण को बीएसएफ की ओर से कार्यक्रम के आयोजन की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। अभी तक एमपी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 2290 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह 25 दिसंबर से पूर्व अपनी दुकानों को तैयार कर लें।

समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम रहेंगे उपस्थित

ग्वालियर व्यापार मेले में दुकानदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने एसडीएम श्री अतुल सिंह को निर्देशित किया है कि वह समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए मेला प्राधिकरण के कार्यालय में बैठें। इसके चलते एसडीएम श्री अतुल सिंह प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
क्रमांक/150/25

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments