Homeखेलमैदान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज पर कोहली के तंज से तनाव अंपायर्स...

मैदान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज पर कोहली के तंज से तनाव अंपायर्स और इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स को करना पड़ा बीच-बचाव

बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट खेला जा रहा है। रविवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही विराट कोहली और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के बीच कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख अंपायर और बेन स्टोक्स को बीच बचाव करना पड़ा।

 

दूसरे दिन खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की आधी टीम 84रन बनाकर लौट चुकी थी। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर कोहली टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे थे। 32वें ओवर में बॉल मोहम्मद शमी के हाथ में थी।

ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो कोई रन नहीं बना पाए। इसके बाद पहली स्लिप में खड़े कोहली ने कहा- ये साउदी नहीं है, जिसे चौके-छक्के मार दो। बेयरस्टो इस बात पर भड़क गए और कोहली पर चिल्लाने लगे। इस पर कोहली भी चुप नहीं रहे और बेयरेस्टो की तरफ बढ़े। फिर कहा- अपना मुंह बंद करो और चुपचाप बैटिंग करो। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती देख अंपायर बीच-बचाव करने आए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी दोनों को शांत कराया। बेयरस्टो ने इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब रन बनाए थे। कोहली इसी को लेकर तंज कस रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments