HomeBreakingमोदी, शाह की जोड़ी मध्यप्रदेश में बदलेगी चुनावी फिजा, मोदी 5 दिन...

मोदी, शाह की जोड़ी मध्यप्रदेश में बदलेगी चुनावी फिजा, मोदी 5 दिन और शाह 7 दिन करेंगे प्रचार

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में चुनावी सभाओं का दौर शुरू करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 16 नवंबर से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से चुनावी सभाओं की शुरूआत करेंगे। वहीं इससे पहले अमित शाह 15 नंवबर से बड़वानी से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी 5 दिन मप्र में सभाएं करेंगे, जबकि शाह 7 दिन मप्र में बिताएंगे। दोनों नेता कांग्रेस सांसद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में अलग-अलग स्थानों पर सभाएं करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से  कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को ग्वालियर और शहडोल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 18 को  छिंदवाड़ा और इंदौर में, 20 को झाबुआ और रीवा में, 23 को मंदसौर और छतरपुर में तथा 25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित 15 नवंबर को बड़वानी में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 16 को टीकमगढ़ , सागर, दमोह में सभाएं करेंगे। 18 नवंबर को सिंगरौली, उमरिया, चुरहट, देवतालाब में जनसभा को संबोधित करेंगे। 19  को नरसिंहपुर, बैतूल, खातेगांव में सभा करेंगे। इसी दिन भोपाल उत्तर एवं नरेला में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। 23 नवंबर को लखनादौन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीहोरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 24 नवंबर को अशोकनगर, नरवर (करैरा) पहुंचकर, भिण्ड , मुरैना में जनसभा करेंगे। 26 नवंबर को शाह नीमच में जनसभा करेंगे। रतलाम में रोड शो करेंगे। इसी दिन शाम को सांवेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि अमित शाह का एक दिन भी मप्र में रुकने का कार्यक्रम नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments