Homeप्रमुख खबरेंम्यामांर की एक कब्र में मिले 29 हिंदू शव सम्भावना रोहिंग्या मुस्लिमों...

म्यामांर की एक कब्र में मिले 29 हिंदू शव सम्भावना रोहिंग्या मुस्लिमों ने की हत्या

म्यामांर की सरकार के मुताबिक देश के रख़ाइन प्रांत में एक सामूहिक कब्र मिली है.
इस कब्र में 28 लोगों के शव हैं. इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं.
सरकार के मुताबिक कब्र में जिन लोगों के शव मिले हैं वो हिंदू हैं और दावा किया है कि उनकी हत्या रोहिंग्या चरमपंथियों ने की है
म्यामांर के रख़ाइन प्रांत में दाखिल होने पर रोक लगी हुई है और म्यामांर सरकार की ओर से किए गए इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी है.
म्यामांर में करीब एक महीने पहले चरमपंथियों ने सुरक्षाबलों पर हमले किए थे. इसके बाद म्यामांर की सेना ने उनके ख़िलाफ अभियान शुरू किया.
सेना के अभियान को संयुक्त राष्ट्र ने ‘जातीय हिंसा’ बताया था.
सेना की ओर से की गई कार्रवाई की वजह से चार लाख तीस हज़ार से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों ने पलायन कर बांग्लादेश में शरण ली है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments