Homeप्रमुख खबरेंयू पी में योगी का जादू भाजपा प्रचंड जीत की ओर मेयर...

यू पी में योगी का जादू भाजपा प्रचंड जीत की ओर मेयर की 16 में से 14 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ सामने आएंगे। ज्ञातव्य है कि यह योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर हो रही है। गौरतलब है कि लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

इन निकाय चुनावों में 79,113 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इस सप्ताह ही बुधवार को ही तीसरे और अंतिम दौर का मतदान हुआ था। इससे पहले 22 और 26 नवंबर को पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान 22 और 26 नवम्बर को हुआ था। ज्ञातव्य है कि एग्जिट पोल में बीजेपी को बडी जीत मिलने की संभावना जताई गई है।

Live Updates:

16 मेयर सीटों पर अब तक के रुझानों में बीजेपी 14 सीटों पर आगे, बाकी दो पर बीएसपी को बढ़त।
मथुरा के वार्ड नंबर 56 में दो उम्मीदवारों को मिले बराबर वोट। 874 वोट पाने वाले दोनों उम्मीदवारों के बीच अब लकी ड्रॉ से होगा फैसला।

अयोध्या में 6 बीजेपी पार्षद जीते, सहारनपुर में 3 बीजेपी पार्षदों की जीत, चंदौली में दो वार्ड से बीजेपी पार्षद जीते।
महापौर की 16 सीटों के रुझान आ चुके हैं। बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, लेकिन बीएसपी भी जबर्दस्त वापसी करते हुए 5 सीटों पर आगे चल रही है।
फिरोजाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, आगरा और झांसी में आगे चल रही है बीएसपी। सभी 16 नगर निगमों के रुझान आए। अब तक 11 पर बीजेपी, 3 पर बीएसपी, एक पर एसपी और एक पर कांग्रेस चल रही है आगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments