Homeप्रमुख खबरेंये क्या ज्योतिरादित्य ने प्रत्याशी का नाम घोषित किया तो लगे नारे...

ये क्या ज्योतिरादित्य ने प्रत्याशी का नाम घोषित किया तो लगे नारे मुकेश नायक आएगा तो जूते खाकर जाएगा

आपसी गुटबाजी और अंदरूनी कलह के कारण मध्यप्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अभी भी सुधरने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि अनुकूल स्थिति होने के बावजूद कांग्रेस उसका लाभ उठाने के बजाए आपसी जूतमपैजार में उलझी हुई है। ताजा मामला मध्यप्रदेश में पन्ना से सामने आया है यहां जब ज्योतिरादित्य ने प्रत्याशी के रुप में मुकेश नायक के नाम की जैसे ही घोषणा की तो नारे लगना शुरू हो गए मुकेश नायक आएगा तो जूते खाकर जाएगा।
कमलनाथ ने कहा था कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सितम्बर में जारी कर दी जाएगी परंतु मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले ही पन्ना जिले में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया और इसी के साथ उन्हे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। सिंधिया ने मुकेश नायक को प्रत्याशी घोषित करते हुए उन्हे 50 हजार वोटों से जिताने की अपील की, बदले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए ‘मुकेश नायक आएगा तो जूते खाकर जाएगा

वहीं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाते दिखे। उन्होंने नाराज नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी के अंदर अपनी बात रखें। अब यह मामला सुगल उठा है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के सभी दिग्गज सिंधिया की इस बात से नाराज हैं। मामला जल्द ही राहुल गांधी के सामने पहुंचने की सम्भावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments