Homeप्रमुख खबरेंराजगढ़ :आउट ऑफ कंट्रोल DM साहिबा,भाजपा नेता के जड़ा थप्पड़

राजगढ़ :आउट ऑफ कंट्रोल DM साहिबा,भाजपा नेता के जड़ा थप्पड़

राजगढ़ में CAA के समर्थन में नागरिक जागरूकता मंच की रैली में हुआ बवाल कलेक्टर साहिबा ने रैली रोकने पहले लगाई धारा 144 जनता नहीं मानी तो खुद सड़क पर उतरकर भाजपा नेता के जड़ा थप्पड़

भोपाल। मध्यप्रदेश के  राजगढ़ में कलेक्टर निधि निवेदिता आईएएस ने एक भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया। यहां भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का आयोजन किया था। कलेक्टर ने धारा 144 लगाकर रैली पर पाबंदी लगा दी थी। सांसद रोडमल नागर के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। इसी दौरान कलेक्टर ने बीजेपी नेता को चांटा मार दिया। 

राजगढ़ में क्या हुआ, कलेक्टर ने बीजेपी नेता को थप्पड़ क्यों मारा

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रोडमल नागर ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार दिनांक 19 जनवरी 2020 को रैली का आयोजन किया था। कलेक्टर निधि निवेदिता ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी और धारा 144 लगा दी थी। कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भाजपा नेताओं ने CAA के समर्थन में रैली का आयोजन किया। कलेक्टर इसी बात से नाराज थी। वह खुद मैदान में उतारा ही और प्रदर्शनकारियों से बहस करने लगी। इसी दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनकारी को चांटा मार दिया।

कलेक्टर निधि निवेदिता ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था

राजगढ़ के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सांसद रोडमल नागर द्वारा आयोजित इस रैली को कलेक्टर निधि निवेदिता ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। धारा 144 लगाने से पहले कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से रैली को रोकने के संबंध में बयान जारी किया। जब उनके बयान पर सवाल उठे तो उन्होंने धारा 144 लगा दी है। इसके बाद भी जब भाजपा नेताओं ने रैली निकाली तो कलेक्टर रैली को रोकने के लिए खुद मैदान में उतर आई। लोगों का कहना है कि यह कलेक्टर और सांसद के बीच की तनातनी का मामला है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments