Homeप्रमुख खबरेंराजधानी एक्सप्रेस से कुचलकर सात हाथियों की दर्दनाक मौत

राजधानी एक्सप्रेस से कुचलकर सात हाथियों की दर्दनाक मौत

गुवाहाटी 20दिसंबर 2025/असम के होजाई ज़िले में शनिवार तड़के हाथियों के टक्कर से एक रेल हादसा हो गया. ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.यह रेल हादसा सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से हाथियों के एक झुंड के टकराने से हुआ

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस घटना में आठ हाथी मारे गए और एक हाथी घायल हो गया.

रेलवे ने दावा किया है कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफ़आर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.

एनएफ़आर की ओर से जारी बयान में कहा गया, “यह घटना ऐसे इलाके़ में हुई, जो हाथियों के लिए चिह्नित कॉरिडोर नहीं है.”

“लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए. हालांकि इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए.”

प्रवक्ता के मुताबिक़, नई दिल्ली जा रही यह ट्रेन रात क़रीब 2.17 बजे हादसे का शिकार हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments