Homeप्रमुख खबरेंरामस्य राष्ट्र: तृतीय आयोजन 18 जनवरी को पदमश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा सहित...

रामस्य राष्ट्र: तृतीय आयोजन 18 जनवरी को पदमश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा सहित देश के 10 विख्यात कवि करेंगे काव्य वर्षा

हनुमान जी स्वयं करेंगे प्रभु की आरती

ग्वालियर, 16/01/2026/ सामाजिक संस्था ‘ह्यूमन हैप्पीनेस फांउडेशन’ के तत्वावधान में रविवार 18 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं प्रभु श्रीराम जी की आरती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ठीक शाम 4.45 बजे सनसिटी रोड मेला ग्राउंड स्थित दी ग्रैंड कैसल रिसाॅर्ट में होगा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर यह आयोजन किया जा रहा है। रामभक्त हनुमान जी भगवान श्रीराम और सीता जी की आरती करेंगे, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
*अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कवि करेंगे काव्य पाठ*
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि काव्य पाठ करेंगे। इसमें दिल्ली से पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र शर्मा (हास्य), दिल्ली से श्री प्रवीण शुक्ल (हास्य), दिल्ली से श्री गजेंद्र सोलंकी (ओज), भीलवाड़ा से श्री योगेंद्र शर्मा (ओज), दिल्ली से श्री उपेंद्र पांडेय (हास्य), गया से सुश्री अंकिता सिंह (श्रृंगार), अमेठी से सुश्री कल्पना शुक्ला (गीतकार), प्रयागराज से शैलेन्द्र मधुर (श्रृंगार), कानपुर से श्री हेमंत पांडेय (हास्य) तथा झारखंड से श्री राजेश अग्रवाल सम्मिलित होकर भावपूर्ण काव्य वर्षा करेंगे।
इस अवसर पर रामायण प्रतियोगिता में विजयी तीन छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा शहरवासियों से अपील है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments