राष्ट्रोत्थान न्यास ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगी ।
इस तीन दिवसीय व्याख्यान माला के प्रथम दिन राष्ट्रोत्थान न्यास के तारणेकर सभागार में सांय 5 .30 बजे से राष्ट्र पुननिर्माण और हम विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते का व्याख्यान होगा।
व्याख्यान माला के दूसरे दिन 2 अक्टूबर को राष्ट्र विघातक शक्तियां विषय पर विख्यात चिंतक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक व प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक जे नन्दकुमार का व्याख्यान 5.30 बजे से होगा।
व्याख्यान माला के तृतीय व अंतिम दिन परिवार सम्वर्द्धन विषय पर प्रसिद्ध साध्वी प्रज्ञा भारती का व्याख्यान होगा।