Homeदेशराहुल गांधी ने स्टेशन पर कुलियों की वर्दी पहनकर सामान भी उठाया

राहुल गांधी ने स्टेशन पर कुलियों की वर्दी पहनकर सामान भी उठाया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों और मैकेनिकों के बाद अब कुलियों से रूबरू हुए हैं. राहुल गांधी ने दिल्‍ली के आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया. इस दौरान उन्‍होंने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान भी उठाया. इस दौरान राहुल गांधी कुलियों द्वारा पहनी जाने वाली लाल रंग की शर्ट भी पहले हुए नजर आए.

कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बताया है. कांग्रेस ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है…”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments