Homeग्वालियर अंचललोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर / लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला अल्प प्रवास पर ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला विमान द्वारा दिल्ली से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। उनके साथ मेरठ के लोकसभा सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल भी थे। ग्वालियर विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री मदन कुशवाह, जिला महामंत्री श्री राजू सेंगर, जिला महामंत्री श्री हरीश मेवाफरोश, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विमानतल पर एडीएम श्री इच्छित गढ़पाले सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कुछ देर रूकने के पश्चात सड़क मार्ग से मुरैना जिले के लिये रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments