Homeदेशलोकसभा से बाहर जाते वक़्त राहुल गांधी ने दिया 'फ़्लाइंग किस'...

लोकसभा से बाहर जाते वक़्त राहुल गांधी ने दिया ‘फ़्लाइंग किस’ ,भाजपा महिला सांसदों ने की कड़ी आपत्ति

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में ‘आपत्तिजनक आचरण’ करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी सांसदों का आरोप है कि बुधवार को लोकसभा से बाहर जाते वक़्त राहुल गांधी ने ‘फ़्लाइंग किस’ दिया. बीजेपी की सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपने भाषण के दौरान इसका ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, “एक बात पर मैं आपत्ति दर्ज करती हूं कि जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए.”

स्मृति इरानी ने कहा, “सिर्फ़ एक महिला विरोधी मानसिकता वाला व्यक्ति ही ऐसी संसद को फ़्लाइंग किस दे सकता है, जहां महिला सांसद बैठी हों.”

बीजेपी की महिला सांसदों ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है.

वहीं कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को ‘राहुल फोबिया’ है.

टैगोर ने कहा, ” ये स्मृति इरानी जी का बहुत बड़ा प्रॉब्लम है. वो राहुल फोबिया में रहती हैं. राहुल गांधी कोई भी बात करते हैं, उस पर वो अनाप शनाप बोलती हैं. उन्हें ये फोबिया छोड़ना चाहिए.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी लोकसभा में भाषण देने के बाद जाने लगे, तभी उनके हाथ से कुछ कागज जमीन पर गिर गए। जब राहुल गांधी कागज उठाने के लिए नीचे झुके, तो बीजेपी महिला सांसद हंसने लगी। इसके बाद राहुल ने ट्रेजरी बेंच की तरफ फ्लाइंग किस दिया और सदन से बाहर चले गए। इसी को लेकर बीजेपी महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है कि राहुल ने संसद में अभद्रता का परिचय दिया है। इसको लेकर राहुल के खिलाफ जांच होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments