इंदौर 22 फरवरी 2026/ मातृभाषा उन्नयन संस्थान एवं प्रेस क्लब इंदौर द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह में स्वदेश समाचार पत्र के समूह संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री अतुल तारे एवं इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को हिंदी गौरव अलंकरण सम्मान 2026 से विभूषित किया गया।
समारोह में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं राज्य के पूर्व मुख्य विष्णु सदाशिव कोकजे मुख्य अतिथि थे एवं तथा अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राकेश सिंघई ने की , भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार, लेखक डॉ संजय द्विवेदी, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कदम मंचासीन अतिथि थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अतुल तारे ने अपने उद्बोधन में मातृभाषा हिंदी का संवाद में अधिक अधिक प्रयोग किए जाने के संबंध में विचार व्यक्त किये, उन्होंने हिंदी अलंकरण सम्मान को स्वयं के प्रति बड़ा दायित्व एवं लेखन तथा विचार की आगामी दिशा बताने वाला बताया, अलंकरण समारोह में पत्रकारिता साहित्य एवं लेखन से जुड़े हुए प्रबुद्ध जन मौजूद रहे