Homeप्रमुख खबरेंवायरल वीडियो में युवक को चप्पलों से पीटने वाले दो आरोपी पकड़े,...

वायरल वीडियो में युवक को चप्पलों से पीटने वाले दो आरोपी पकड़े, भाजपा ने कहा मध्यप्रदेश में साजिश कर रही है कांग्रेस

ग्वालियर /सीधी के वीडियो का मामला थमा नहीं था कि शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर  एक और का वीडियो सामने आ गया। वायरल हो रहे हैं वीडियो में एक युवक को चप्पलों से पीटा जा रहा है। उसे बेरहमी से लात-घूंसे मारे जा रहे हैं। इतना ही नहीं मारपीट करने वाले गुंडे युवक से अपने तलवे चटवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मारपीट करने वाले युवक से कहलवा रहे- बोल गोलू गुर्जर बाप है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर का है। पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया है।

पीड़ित युवक डबरा के जंगीपुरा का रहने वाला मोहसिन है। जबकि मारपीट करने वाला गोलू गुर्जर के बारे में बताया जा रहा है कि उसका एक घर डबरा और एक गोला का मंदिर में है। एएसपी जयराज कुबेर के अनुसार, कुछ समय पूर्व मोहसिन और गोलू के छोटे भाई के बीच झगड़ा हो गया था। सात दिन पहले मोहसिन मालनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहने चला आया। इस बीच मोहसिन को किसी बहाने ग्वालियर बुलाया गया।

यहां से उसे गोलू गुर्जर उसके साथी कार में डालकर ले गए। कार में उसके साथ अमानवीय घटना को अंजाम दिया। बहुप्रसारित वीडियो के सबंध में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने क्राइम ब्रांच और दो थानों की टीम को इसकी पड़ताल में लगाया है। बताया गया है कि रात को पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश दी है।

वीडियो में एक कार के अंदर एक युवक को कुछ गुंडे घेरकर बैठे हुए हैं। बेरहमी से उसे लात-घूंसे मार रहे हैं। एक युवक उसी कार में बैठकर वीडियो शूट कर रहा है। मोबाइल के सामने मारपीट करने वाला युवक बार-बार उस युवक से बुलवाने की कोशिश कर रहा है- गोलू गुर्जर बाप है। इसी बीच मारपीट करने वाला युवक मुंह कैमरे की तरफ मोड़ता है और उससे पैर का तलवा चटवाता है, बोलता है- पैर दबा और तलवे चाट। जब युवक तलवा नहीं चाटता तो उसके मुंह में जबरन पंजा डाल देता है। दूसरे वीडियो में युवक मारपीट करता है, पीछे से एक युवक उसे चप्पल देता है। फिर इस चप्पल से मुंह और सिर में बेरहमी से मारता है।

इधर इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति कर गर्म हो गई है एक तरफ कांग्रेस ने भाजपा पर अल्पसंख्यक प्रताड़ना  का। आरोप लगाया है तो दूसरी ओर भाजपा ने ट्वीट करके कांग्रेस पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि डबरा वायरल वीडियो मामले में फरियादी करण गोस्वामी की तरफ़ से FIR थाना यूनिवर्सिटी ग्वालियर में 4 आरोपी गोलू गुर्जर निवासी जतरबी, सुदीप गुर्जर टेकनपुर, तेजेंद्र गुर्जर  और अमित गुर्जर पर अपहरण एवं मारपीट का मामला क़ायम किया गया है । इतना ही नहीं गोलू और सुदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ट्वीट में भाजपा ने कहा है  की इसके पूर्व में 21.05.23 को मोहसीन और साथियों द्वारा गोलू और चेतन शर्मा के साथ मारपीट करना पाया गया है, जिसमें थाना डबरा में अपराध पंजीबद्ध होकर चालान हो गया है । उक्त तथ्यों से स्पष्ट होता है कि यह मारपीट दो तरफा है पहले मोहसिन ने गोलू एवं साथियों को पीटा, तत्पश्चात गोलू एवं साथियों ने मोहसिन को मारा पीटा।

ट्वीट  में में कहा गया है कि भाजपा सरकार में कानून का राज चलता है। उक्त दोनों प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा चुकी है।भाजपा ने कहा की5दुर्भाग्य का विषय है कि अरुण यादव जी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी बिना मामले का संज्ञान लिए, सतही और सनसनी फैलाने वाले ट्वीट कर मध्य प्रदेश को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं। यह साजिश मध्य प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments