Homeग्वालियर अंचलवीडियो :फूलबाग वृंदावन धाम में पूज्य अनिरुद्धाचार्य की श्रीमद्भागवत कथा सोमवार 30...

वीडियो :फूलबाग वृंदावन धाम में पूज्य अनिरुद्धाचार्य की श्रीमद्भागवत कथा सोमवार 30 नवंबर से अचलेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर में 30 नवंबर से भव्य श्रीमद्भागवत कथा, 60 हजार से अधिक भक्तों को होगा प्रसादी वितरण सोमवार को
अचलेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, फूलबाग मैदान में सात दिवसीय कथा का आयोजन

ग्वालियर 30 नवंबर 2026/शहर में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक फूलबाग मैदान, ग्वालियर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक  डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। यह जानकारी कथा के आयोजक विधायक डॉ सतीश सिकरवार तथा संयोजक महेश मुदगल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।

उन्होंने बताया आयोजन का शुभारंभ सोमवार, 30 नवंबर को प्रातः 11 बजे ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी। यात्रा में कथा वाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी शामिल होंगे। कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

सात दिनों तक होंगे विविध धार्मिक प्रसंग

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। प्रथम दिवस सोमवार, 30 नवंबर को देव प्रतिष्ठा, भागवत महात्म्य एवं शुकदेव आगमन की कथा होगी। दूसरे दिन मंगलवार, 1 दिसंबर को विराट स्वरूप वर्णन एवं ध्रुव चरित्र, तीसरे दिन बुधवार, 2 दिसंबर को मधुर चरित्र एवं नन्दोत्सव की कथा एवं चौथे दिन गुरुवार, 3 दिसंबर को वामनावतार, श्री जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव की कथा और पंचम दिवस शुक्रवार, 4 दिसंबर को वात्सल्य, मकरध्वज, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा

पूज्य संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा

इस धार्मिक महाकुंभ में क्षेत्र के अनेक पूज्य संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। इनमें दंदरौआ धाम के महंत श्री रामदास जी महाराज, करह आश्रम के संत श्री दीनबंधु दास महाराज, संत श्री हरिगिरि महाराज जी, जखनेश्वर सरकार जी, महंत श्री मनीष अन्ना महाराज, श्री श्री 1008 शीतल दास जी महाराज (देवनारायण आश्रम), महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज (गंगा दास जी की बड़ी शाला), परमार्थ आश्रम के संत श्री समस्ततीर्थ जी महाराज, महामंडलेश्वर संत श्री आनंद जी महाराज, संत श्री ऋषभ दास जी महाराज (लाल टिपारा गोशाला), संत श्री कृपाल सिंह जी, संत श्री ढोलीबुआ महाराज एवं संत श्री रमेश लाल जी महाराज सहित अंचल के अनेक पूज्य संत शामिल होंगे।

जो श्रद्धालु किसी कारणवश कथा स्थल पर पहुंचने में असमर्थ होंगे, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण श्रद्धा और साधना चैनल पर किया जाएगा।

60 हजार से अधिक भक्तों को प्रसादी वितरण

कथा के अंतिम दिन रविवार, 6 दिसंबर को फूलबाग मैदान में कथा सम्मान के पश्चात 60 हजार से अधिक भक्तों को प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

जन उत्थान न्यास ने धर्मप्रेमी जनता से की अपील

आयोजक डॉ. सतीश सिकरवार सहित जन उत्थान न्यास के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर-चंबल अंचल की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में सपिवार/सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। पत्रकार वार्ता में पार्षद बेताल सिंह गुर्जर, समाजसेवी महेश मुगल, रामबाबू कटारे, राम पाण्डेय, राकेश अग्रवाल, आदित्य सिंह सिकरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments