HomeVideoवीडियो :भाजपा का कई शहरों में कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल इंदौर...

वीडियो :भाजपा का कई शहरों में कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल इंदौर में भिड़ंत एसआई घायल ग्वालियर में भी हुआ आमना सामना

ग्वालियर /इंदौर /21 फरवरी 2026/दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो द्वारा आज इंदौर ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया

इंदौर कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर रहे  भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंच गए । पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका,दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय पर इकट्ठे हैं। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके हैं। इस दौरान एसआई आर एस बघेल को चोट आई है। हालांकि पुलिस दोनों को संभालने में लगी रही,पानी की बौछार कर दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की गई

उधर ग्वालियर में भी भाजयुमो कार्यकर्त्ता नदी गेट से जुलूस के रूप में शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्त्ता कार्यालय की छत पर चढ़े नारेबाजी करते दिखाई दिए पुलिस ने टकराव टालने बेरीकेटिंग करके रोका इस दौरान पुतला दहन भी किया गया।

भारत मंडपम की घटना को लेकर विरोध

दिल्ली स्थित भारत मडपम म आयोजितभारत मंडपम की घटना को लेकर विरोध

भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुचित प्रदर्शन कर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया।

भाजयुमो  ने कहा  कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में नेतृत्व की सराहना कर रहा है, तब राहुल गांधी के इशारे पर इस तरह का प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments